फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनुवाद और श्रुतलेखन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
लूहरी परियोजना में अनुवाद और श्रुतलेखन प्रतियोगिता में भाग लेते अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत : पर
विज्ञापन
हिंदी भाषा के प्रति रुचि और प्रतिबद्धता का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 बायल में हिंदी पखवाड़े के तहत अनुवाद और श्रुतलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। अनुवाद प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों की हिंदी और अन्य भाषाओं से अनुवाद करने की क्षमता को परखा गया, जबकि श्रुतलेखन प्रतियोगिता में सुनकर शुद्ध और सटीक हिंदी लिखने की दक्षता का परीक्षण किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने कहा कि हिंदी पखवाड़े के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग से राजभाषा के प्रति सम्मान और व्यावहारिक उपयोग दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें