रोहड़ू। नगर पंचायत जुब्बल के मतदाता पंचायत चुनाव के लिए 17 अक्तूबर तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। निरीक्षण प्राधिकारी सह नायब तहसीलदार जुब्बल कंवर युद्धभय सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को तैयार कर प्रकाशित कर दिया गया है। इन सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन संबंधी दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए 8 से 17 अक्तूबर तक की अवधि निर्धारित की गई है। लोग दावा या आपत्ति को पुनरीक्षण प्राधिकारी, सह नायब तहसीलदार जुब्बल के कार्यालय में भेज सकते हैं।