फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम चौपाल ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडलाधिकारी चौपाल हेमचंद वर्मा ने नगर पंचायत चौपाल के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वार्ड नंबर 1 से संजीव कुमार, वार्ड नंबर 2 से रीतू, वार्ड नंबर 3 से मंगत राम, वार्ड नंबर 4 से सत्या मधाइक, वार्ड नंबर 5 से अमृता मलिक, वार्ड नंबर 6 से उषा शर्मा और वार्ड नंबर 7 से पोमिता ठाकुर ने संविधान की शपथ ली। एसडीएम ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें