फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में शनिवार को केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। परिषद अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश विवि तथा लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप गठित की गई है। प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता डॉ. सुमित्रा चौहान ने की। चयनित पदाधिकारियों को अध्यापकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केंद्रीय छात्र परिषद में प्रधान मनीषा (एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर), उप प्रधान जानवी ठाकुर (बीएससी तृतीय वर्ष), सचिव आंचल (बीए द्वितीय वर्ष) तथा संयुक्त सचिव ऋषिका शर्मा (बीकॉम प्रथम वर्ष) का चयन अकादमिक अंकों की वरिष्ठता के आधार पर किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, कक्षा प्रतिनिधि, विभिन्न यूनिट्स, सोसायटी, क्लब तथा विभिन्न गतिविधियों के प्रतिनिधि सदस्य चुने गए। केंद्रीय छात्र परिषद में अधिकतर पदों पर छात्राओं का वर्चस्व रहा। मंच संचालन प्रो. प्रीति पांटा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सलाहकार समिति के सदस्य, अध्यापक, गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें