फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना में सुरक्षा दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
रामपुर परियोजना में सुरक्षा दिवस को लेकर परियोजना प्रमुख कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस 412 मेगावाट में 54 वां सुरक्षा दिवस मनाया गया। सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ रामपुर एचपीएस के बायल स्थित मुख्य कार्यालय परिसर में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक रामपुर एचपीएस विकास मारवाह ने उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलवाई। एनडीआरएफ के माध्यम से आपदा प्रबंधन बचाव विधियों और सीआईएसएफ के माध्यम से अग्नि शामक बचाव विधियों और आपदा बचाव उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। परियोजना प्रमुख ने बताया कि रामपुर एचएचपीएस के विद्युत गृह और सभी कार्य स्थलों पर सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन किया जा रहा है। परियोजना प्रभावित पंचायतों के महिला मंडलों में गृह सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से संबंधित जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और लघु नाटिका प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक बीपी, सिंह, सीएमओ डॉ. विवेक आनंद सुरीन, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अमरेंद्र कुमार, एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर दयानंद उपस्थित रहे। प्रबंधक सुरक्षा मनोज कुमार चौहान ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें