निचार में प्रधानमंत्री क्षयरोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी के रोगियों को प्रथम माह का पहल?
- फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। प्रधानमंत्री क्षयरोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 30 टीबी के रोगियों को पहले माह का हली पौष्टिक आहार किट वितरित की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि 30 रोगियों को निक्षय मित्र एसजेवीएनएल के सहयोग से एक साल तक निशुल्क पौष्टिक आहार वितरित किया जाएगा। एक वर्ष तक इन मरीजों की देखभाल भी की जाएगी, जिससे ये क्षय रोगी जल्द स्वस्थ हो जाएं।
पूह और सांगला में भी निक्षय मित्र के सहयोग से पौष्टिक आहार वितरित किया जाएगा। पूह में टिडोंगे पावर प्रोजेक्ट निक्षय मित्र के माध्यम से पौष्टिक आहार दिया जाएगा। सांगला में जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार किट वितरित करेगी।
डॉ. सुधीर ने बताया कि मरीजों को निक्षय मित्र द्वारा हर महीने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से किट वितरित की जाएगी। इस मौके पर निक्षय मित्र एसजेवीएनएल के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव सिंह राणा, डॉ. हितेंद्र नेगी, व्यवहार परिवर्तन समन्वयक रमेश नेगी और देव नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।