फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खोलीघाट में धूमधाम से मनाया पोषण दिवस

विज्ञापन
ननखड़ी के खोलीघाट में आयोजित पोषण माह कार्यक्रम के दौरान पोषाहार शपथ लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
पोषण कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजनों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के खोलीघाट में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाॅल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पोषण आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मोटे अनाजों और हरे पत्तेदार सब्जियों को दैनिक आहार में शामिल करने पर बल दिया। नमक और तेल के कम इस्तेमाल का आह्वान किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलता शर्मा ने बाल कुपोषण, बाल लिंगानुपात और विभिन्न विभागीय जानकारियों के बारे में सभी को जागरूक किया। इस दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन, एक बूटा बेटी के नाम, बालिका जन्मोत्सव और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विषय आधारित लघु नाटिका, समूहगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों और फलों की पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान अनिता, प्रधान खुन्नी पनोली कुलदीप मेहता और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रवीना ने पोषण माह कार्यक्रम में अपने विचार सभी के साथ साझा किए। कृष्ण और चाइल्ड हेल्पलाइन जिला शिमला से आए राम ने सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य डीआर एंबिशन पब्लिक स्कूल खोलीघाट वृत्त पर्यवेक्षक विक्रम कुमार, मालती देवी, पोषण समन्वयक दीपिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका समेत लगभग 350 लोगों ने भाग लिया।

ननखड़ी के खोलीघाट में आयोजित पोषण माह कार्यक्रम के दौरान पोषाहार शपथ लेते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें