फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन के रुद्रांश को सौंपी एनएसयूआई प्रदेश महासचिव की कमान

विज्ञापन
रुद्रांश सिंह राठौर बने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव। स्रोत : इकाई
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र के करेवथी गांव से संबंध रखने वाले युवा छात्र नेता रुद्रांश सिंह राठौर को एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। रुद्रांश सिंह राठौर लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे विद्यार्थियों के हितों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्षरत रहे हैं। रुद्रांश सिंह ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूत करने, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें