फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में आंचल और चित्रकला में नेहा ने रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमश्री आनी में एनएसएस स्वयंसेवियों ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के एनएसएस स्वयंसेवियों ने बुधवार को स्थापना दिवस मनाया। स्वयंसेवियों ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पाठशाला परिसर की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में आंचल प्रथम रहीं। खुशबू ठाकुर ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में नेहा ने पहला, मन्नत ने दूसरा और जानवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंशिता और सहेलियों ने एनएसएस गीत और लक्ष्य गीत, मनीष और ज्योति ने एकल गान प्रस्तुत कर समां बांधा। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष खेम चंद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यातिथि खेम चंद ठाकुर ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। स्वयंसेवी अंशिता ने मंच संचालन किया। पाठशाला प्रभारी नरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के अनुरूप अपने भीतर सेवा भाव जागृत करने और स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की। वरिष्ठ प्रवक्ता श्यामानंद ने स्वयंसेवियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें