रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवक सुशांत कोटवी का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। सुशांत 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने सुशांत कोटवी को बधाई दी है। उन्होंने एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पवन कुमार और प्रो. प्रीति पांटा के योगदान की विशेष रूप से सराहना की है।