दत्तनगर स्कूल में संस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं: स्कूल प्रबंधन
दत्तनगर स्कूल में एनएसएस विशेष शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सोमवार को समापन हुआ। एक सप्ताह तक चले इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाह वाही बटोरी। स्वयंसेवियों ने गिद्धा, पहाड़ी नाटी और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने, अनुशासन का पालन करने और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, उनका जागरूक और सशक्त होना समाज निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। सात दिवसीय विशेष शिविर ने स्वयंसेवकों में नेतृत्व गुण, टीम भावना, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना को प्रबल किया। समापन समारोह ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास मजबूत किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य डॉ. विनोद मेहता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह लक्टू, महिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पविंद्रा नेगी, स्टाफ सदस्यों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।