फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यूनिट प्रथम का दिव्यांश और द्वितीय का कुशारिका को चुना अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में एनएसएस कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना ने वीरवार को बैठक की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी रंजू नेगी ने की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का संचालन दो अलग-अलग यूनिटों के माध्यम से किया जाता है। दिव्यांश ठाकुर को यूनिट प्रथम का अध्यक्ष और कुशारिका ठाकुर को यूनिट द्वितीय का अध्यक्ष चुना गया। दोनों यूनिटों में विभिन्न कार्यों के सफल संचालन के लिए स्वयंसेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम अधिकारी मिस रंजू नेगी ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में स्वयंसेवकों को एनएसएस की गतिविधियों और दायित्वों के बारे में जानकारी दी। बैठक में आगामी सत्र में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा की। इनमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता अभियान और विशेष सात दिवसीय एनएसएस शिविर सहित अन्य गतिविधियों को सफलतापूर्वक आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें