ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सैन ठाकुर ने किया। महिला कार्यक्रम अधिकारी भावना कंवर ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिह्न भेंट किया। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चौहान ने आगामी सात दिनों में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शिविर में 33 स्वयंसेवी छात्र भाग ले रहे हैं। क्षेत्र में स्वच्छता की अलख जगाएंगे। एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रवक्ता गणित राजेंद्र मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।