एनएसएस शिविर के दौरान रास्तों को संवारते कोटखाई कालेज के स्वंयसेवी
- फोटो : RAMPUR-HP
कोटखाई (रोहडू़)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर रविवार को संपन्न हो गया। पूर्व उपकुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राजेंद्र चौहान ने शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में कॉलेज के 50 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसमें अभिषेक शर्मा और ईशा कालटा श्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजकुमार जिस्टू ने स्वागत भाषण से किया।
स्वयंसेवी प्रीति ने सात दिवसीय शिविर में की गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर के दौरान कॉलेज प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। बौद्धिक सत्र में पुलिस विभाग, योग, साइबर क्राइम, बागवानी और आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेषज्ञों ने स्वयंसेवकों को जागरूक किया। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।
इसमें नीलम, सुमन, आइशा, ईशा, राहुल, सूर्यांश और साहिल ने प्रस्तुतियां दीं। एनएसएस अधिकारी डॉ. रोशन वशिष्ठ ने मुख्यातिथि सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सहायक आचार्य सुनील जसवाल और बेबी जरयाल उपस्थित रहे।