रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का तीन दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इससे पूर्व काॅलेज की एनएसएस इकाई ने झड़ग में शांत महायज्ञ के दौरान चार दिवसीय शिविर लगाया था। शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार और प्रीति पांटा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।तीन दिवसीय शिविर में एनएसएस यूनिट वन एवं यूनिट टू के 150 स्वयंसेवी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान के माध्यम से झाड़ियां काटने, क्यारियां बनाने, सीढ़ियां तैयार करने, रास्तों का निर्माण और साफ-सफाई जैसे विभिन्न कार्य किए। शुक्रवार को शिविर के तृतीय एवं अंतिम दिवस पर स्वयंसेवियों ने दिनभर के श्रमदान के बाद एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।