फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एबीवीजीआईईटी प्रगतिनगर में एनएसएस शिविर संपन्न, 65 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई ( रोहडू )। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) प्रगतिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 14 अक्तूबर को संपन्न हुआ। 8 से 14 अक्तूबर तक आयोजित शिविर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और नशा मुक्ति पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर के अंतिम दिन रक्तदान शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार और पॉलीटेक्निक प्रधानाचार्य अनिल रेवाल की उपस्थिति में हुआ। मंडलीय वन अधिकारी ठियोग डॉ. मनीष रामपाल और जल शक्ति विभाग कोटखाई के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार शर्मा ने क्रमशः वन एवं जैव विविधता संरक्षण और जल संरक्षण की जानकारी दी। परिसर में देवदार, अनार और अखरोट के पौधे रोपे गए। माय भारत शिमला के उपनिदेशक विपिन कुमार और युवा स्वयंसेवक अंजलि ने नेतृत्व, संवाद कौशल एवं सामाजिक जिम्मेदारी पर जानकारी दी। ब्रह्माकुमारी संस्था के यशपाल चौहान ने तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर विचार साझा किए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निखिल राठौर तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इंजी. वेद प्रकाश वर्मा ने सामाजिक सेवा में युवाओं और इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की भूमिका बताई। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद शर्मा ने साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी। कोटखाई थाना प्रभारी कुलदीप कंवर और पुलिस कर्मियों ने सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, योग, मैराथन, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. लक्ष्मी नेगी ने मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी दी। रक्तदान शिविर में आईजीएमसी शिमला की चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपाशा व्यास, नर्सिंग अधिकारी शीतल ठाकुर एवं रेनू प्रिया और सीएचसी गुम्मा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ जैन ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें