रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गांवसारी में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियो ने रास्तों की और पेयजल स्रोतों की सफाई की। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश बिप्टू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य संजीव सेगियान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में हेमंत और रिंपल को सर्वश्रेष्ठ स्वंयसेवी के पुरस्कार से नवाजा गया। शिविर के समापन समारोह के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमेश दिलवान ने शिविर के दौरान स्वयंसेवियों की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी।