रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हुआ। प्रधानाचार्य जरनैल सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ममता बिष्ट और सुनील कुमार ने कहा कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्य, मिलजुल कर काम करने और पर्यावरण सुरक्षा सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के बारे में बताया गया। सात दिवसीय शिविर में विभिन्न विभागों से स्रोत व्यक्तियों ने स्वयंसेवियों को जागरूक किया। स्वयंसेवियों को पालतू जानवरों की सेवा कैसे करें, चिकित्सा विभाग से आए डॉक्टर ने बच्चों को सफाई, फर्स्ट एड और न्यूट्रिशन डाइट के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर, एनएसएस वाटिका, नाले की सफाई की। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।