फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अब 20 मार्च तक ले सकेंगे इग्नू में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर इग्नू सेंटर ने जनवरी सत्र-2024 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश तथा पुन: पंजीकरण की तिथि को 20 मार्च तक बढ़ा दी है। इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं। पहले से पंजीकृत विद्यार्थी पुन: पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं। वे 20 मार्च तक प्रवेश और पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं। 2.5 लाख से कम वार्षिक आय वाले अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित परिवार के विद्यार्थी इग्नू से स्नातक स्तर तक की शिक्षा मुफ्त ग्रहण कर सकते हैं। जून 2024 के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है। अधिक जानकारी लिए इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर राजकीय महाविद्यालय रामपुर और इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें