फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पनोली में नहीं अनुसूचित जाति का एक भी मतदाता, वार्ड कर दिया आरक्षित

विज्ञापन
डंसा पंचायत के पनोली गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर वार्ड को सामान्य वर्ग के लिए आ
विज्ञापन
पनोली वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित करने पर जताई आपत्ति
विज्ञापन


ग्रामीणों में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप अनारक्षित करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 7 अप्रैल को जारी रोस्टर को लेकर डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-पांच के मतदाताओं ने आपत्ति जताई है। पनोली गांव में अनुसूचित जाति वर्ग का एक भी मतदाता नहीं है। इसके बावजूद इस वार्ड से अनुसूचित जाति महिला का पद आरक्षित किया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस त्रुटि में सुधार कर वार्ड को अनारक्षित करने की मांग उठाई है। डंसा पंचायत के लिए जारी हुए आरक्षण सूची को लेकर पनोली गांव के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। वीरवार को पूर्व प्रधान देशराज हुडन की अगुवाई में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी रामपुर से मुलाकात की। उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि डंसा-़1 वार्ड जो पंचायत का पांचवा वार्ड है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 7 अप्रेल को जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार वार्ड नंबर पांच को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि इस वार्ड में अनुसूचित जाति का एक भी मतदाता नहीं है। इस रोस्टर को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। हालांकि, आरक्षण के लिए वार्ड में रहने वाले मतदाताओं की संख्या अहम रहती है। नियमों के तहत इस वार्ड को अनारक्षित रखा जाना चाहिए था, जो इसके विपरीत है। उन्होंने बीडीओ को आह्वान किया है कि इस वार्ड को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए। जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की जाए। इस मौके पर हरि शर्मा, मेहर भारद्वाज, हुकम चंद, सत्यदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें