चौपाल (रोहडू़) चौपाल में भाजपा के विधायक बलबीर वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर चेत सिंह के समक्ष दाखिल किए। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सबलाराम चौहान ने भी बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन भरा। नामांकन भरने के बाद कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने अलग-अलग जगह पर जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा ने नामांकन भरने के बाद जीप में बैठकर समर्थकों के साथ चौपाल बाजार से रैली स्थल तक जुलूस निकाला। शुक्रवार को कुल तीन प्रत्याशी ने नामांकन भरा और चौपाल विधानसभा से बसपा सहित चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।