अंडर-1 4 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन करने वाले नोगली स्कूल के खिलाड़ियों। स्र
खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक किए अपने नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में विद्यार्थियों ने अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों का फूल माला के साथ स्वागत किया गया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। सभी विद्यार्थियों को खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कहा कि विद्यार्थियों की सफलता से पूरे विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रही है। उन्हें भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।