फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दियावली मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे नोगवासी

विज्ञापन
डंसा नोग वैली स्थित ठाणा पाचे में आयोजित दियावली मेला में नाटी लगाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अधिष्ठाता देवता साहिब दमुख के भ्रमण के दौरान ठाणा पाचे में चला नाटियों का दौर
विज्ञापन

देवता साहिब जाहरु नाग शनेरी ने शिरकत कर बढ़ाई मेले की शोभा
सैकड़ों लोगों ने लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा/रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नोगवैली के ठाणा पाचे गांव में एक दिवसीय दियावली मेले में ग्रामीण वाद्ययंत्रों की धुनों पर खूब झूमे। मेले में दिनभर महिलाओं और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों का दौर चलाया। नोग घोड़ी के अधिष्ठाता देवता साहिब दमुख की अगुवाई में मेले का आयोजन किया गया। देवता साहिब जाहरू नाग शनेरी ने शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाई। मेले में जहां पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर लोग खूब झूमे, वहीं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गौर हो कि नोग वैली देव अधिष्ठाता प्रमुख देवता साहिब दमुख वीरवार से दशोटी के शरदकालीन प्रवास पर निकले हैं। लाव लश्कर और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ देवता साहिब विभिन्न गांव का दौरा करेंगे। कराली गांव के बाद देवता साहिब शनिवार को थाना गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने अपने इष्ट का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद देवता साहिब जगूणी, सनेई, पनोली, धार, बेसडी और बतूना गांव का भ्रमण करेंगे। हर गांव में पहुंचने पर ग्रामीण देवता साहिब का भव्य स्वागत करेंगे। वहीं, ग्रामीणों को भी अपने इष्ट देवता का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आधुनिकता के दौर में भी ग्रामीण प्राचीन परंपरा का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। मेले में नोगवैली के अलावा बाहरी क्षेत्रों के लोगों ने भी भाग लिया और मेले का आनंद लिया। देवता साहिब का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी और महासचिव जीएल डमालू ने कहा कि एक दिवसीय दियावली मेला धूमधाम से मनाया गया। देवता साहिब जाहरु नाग शनेरी की विदाई के साथ मेला संपन्न हो गया है।

डंसा नोग वैली स्थित ठाणा पाचे में आयोजित दियावली मेला में नाटी लगाती महिलाएं। संवाद

डंसा नोग वैली स्थित ठाणा पाचे में आयोजित दियावली मेला में नाटी लगाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें