फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्फी और खिऊंचा गांव में दो दिन से नहीं बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले खड्ड में आई बाढ़ में बह गए पुलिया, बिजली के 8 पोल और रास्ते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर खंड की कूट पंचायत में दो दिन पहले खड्ड में आई अचानक बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के तेज बहाव में पंचायत क्षेत्र को जोड़ने वाली पुलिया, बिजली के पोल और रास्ते बह जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के पोल बहने के कारण किन्फी और खिऊंचा गांव में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। आपदा के बाद प्रभावित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने राहत और बहाली कार्यों में तेजी लाने की मांग उठाई है। इसी सिलसिले में वीरवार को कूट पंचायत प्रधान सुषमा नेगी की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अंकुश से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत कार्य शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पुलिया और रास्ते क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा के कारण दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि पोल और लाइन को शीघ्र बहाल करने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त पुलियों एवं रास्तों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। कूट पंचायत प्रधान सुषमा नेगी ने कहा कि बारिश और बाढ़ का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा है। खिऊंचा गांव में बिजली की लाइनों के करीब 7–8 पोल बह जाने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। हालांकि, प्रशासन और बिजली विभाग के प्रयासों से कूट गांव में बिजली आपूर्ति पिछले दिन बहाल कर दी गई है लेकिन किन्फी और खिऊंचा क्षेत्र में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। सुषमा नेगी ने कहा कि एसडीएम रामपुर ने इस मामले को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है और उपायुक्त शिमला से भी बातचीत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें