फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहडू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। नगर परिषद रोहडू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। बैठक में सात में से चार निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित एक अन्य सदस्य बैठक से अनुपस्थित रहे। अब अध्यक्ष की दावेदार के लिए आदेश जारी होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में परिषद के कुल निर्वाचित सात सदस्यों में से केवल चार सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों में अशोक चौहान, सुजय अग्रवाल, अंबिका भ्रांटा और जितेंद्र चौहान ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के खिलाफ अपनी पक्ष सामने रखा। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष चेतन अतरेटा , उपाध्यक्ष सुरेखा और पार्षद ऊषा शर्मा बैठक में उपस्थित नहीं हुए । बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। अब कुर्सी के लिए चार सदस्यों के बीच दावेदारी शुरू होने वाली है। इसके बाद एक महीने के भीतर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए सभी को सहमति देनी होगी।
एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने बताया कि बैठक में नगर परिषद रोहडू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है । अब नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को नई नियुक्त तक खाली माना जाएगा। उन्होंने कहा इसके लिए जिलाधीश के आदेशों के बाद दोनों पदों के लिए नियम के अनुसार तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें