फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक सप्ताह से शिमला-सराहर रूट पर नहीं दौड़ी बस, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से शिमला-सराहर रूट पर नहीं दौड़ी बस, यात्री परेशान
विज्ञापन

. नित्थर बस स्टॉप पर रोज इंतजार कर रहे यात्री, स्कूली बच्चों सहित दर्जनों पंचायतों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
शिमला से सराहर गांव के लिए चलने वाली शिमला-3 डिपो की बस सेवा करीब एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इस कारण लूहरी, नित्थर सहित आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस के इंतजार में रोजाना यात्री बस अड्डों पर खड़े रहने को मजबूर हैं। नित्थर बस स्टॉप पर दस से अधिक यात्री शिमला से आने वाली बस का इंतजार करते रहे। बस नहीं पहुंचने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, शाम के समय नित्थर से दुराह, लॉट और सराहर की ओर जाने वाले यात्रियों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिमला जाने के लिए प्रतिदिन दर्जनों यात्री इस बस पर निर्भर रहते हैं। बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। एक सप्ताह से बस न आने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और उन्हें अतिरिक्त खर्च कर दूसरे साधनों से सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन से मांग की है कि शिमला-सराहर बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए, ताकि यात्रियों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें