फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनजेएचपीएस के कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

विज्ञापन
झाकड़ी में सतर्कता सप्ताह के तहत परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई सत्
विज्ञापन
रामपुर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ। इसका आयोजन 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत किया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ सोमवार को परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने किया। उन्होंने मुख्य प्रशासनिक भवन झाकड़ी में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर सप्ताह की शुरुआत की। इसी क्रम में विद्युत गृह झाकड़ी और बांध स्थल नाथपा में भी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसे परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें