फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांच दिन के बाद नित्थर-केउरी-कंडागई-आनी सड़क बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू )। नित्थर पंचायत की नित्थर-केउरी-कंडागई-आनी सड़क वीरवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई। भारी भूस्खलन होने के कारण सड़क पिछले पांच दिनों से बाधित थी। सड़क खुलने से बागवानों और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ली। गौर हो कि सड़क मार्ग पांच दिन से बंद होने से लोगों और बागवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बागवानों को सेब मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो गया था। पलेही पंचायत के ऊपरी इलाकों में सेब सीजन प्रगति पर है, बागवान सेब की पेटियों को एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में भरकर मंडी पहुंचने को मजबूर थे। सड़क बहाल होते ही लोगों को पेश आ रही दिक्कतों से राहत मिली। उधर, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर हिमांशु कटोच ने कहा कि चटानों को तोड़ना जेसीबी से मुश्किल हो गया था, काफी मशक्कत के बाद तराला आनी से कंप्रेशर को लाया गया। वीरवार दस बजे मशीन केउरी सड़क पहुंची। शाम चार बजे सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें