फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर ने मनाया विश्व पशु दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)।
पशु पालन विभाग नित्थर ने सोमवार को विश्व पशु दिवस मनाया गया। पशुओं के संरक्षण, उनके प्रति दया और मानव जीवन में जीव-जंतुओं की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। विश्व पशु दिवस के माध्यम से लोगों को पशु कल्याण और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। हरि कृष्णा गोसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की संरक्षिका अंबिका श्याम ने कहा कि जीव-जंतु और पशु भी विधाता की बनाई हुई अनमोल रचनाएं हैं। जिस प्रकार मनुष्य को धरती पर जीवन जीने का अधिकार है, उसी प्रकार पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं का भी इस धरती पर समान अधिकार है। उन्होंने कहा कि जीव-जंतु प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मानव जीवन के सहयोगी हैं। ऐसे में उनके प्रति सहानुभूति, प्रेम और दया का भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पशुओं की रक्षा करने और उनके साथ संवेदनशील व्यवहार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें