फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के बॉक्सर जितेंद्र ने श्रीलंका के बॉक्सर को किया ढेर

विज्ञापन
नित्थर के बॉक्सर ने अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्रीलंका के बॉक्सर को दी मात। स
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रिज मैदान में हुआ मुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)।
शिमला के रिज मैदान में वीरभद्र सिंह की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नित्थर के मुक्केबाज ने श्रीलंका के बॉक्सर को ढेर किया। प्रतियोगिता में 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों ने भाग लिया। नित्थर के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र ठाकुर विक्की का मुकाबला श्रीलंका के बॉक्सर मूराजूदिन के साथ हुआ। यह मुकाबला आठ राउंड का था, लेकिन नित्थर के बॉक्सर ने सीधे सैट में श्रीलंका के बॉक्सर को ढेर कर दिया। विक्की ने मुकाबला एक तरफा कर दिया। इस जीत से अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप अपने नाम की। इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में श्रीलंका, थाइलैंड, हरियाणा और असम सहित अन्य देश के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें