फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीखंड महादेव एसोसिएशन 15/20 के नीतीश खन्ना बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। श्रीखंड महादेव एसोसिएशन 15/20 ने सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की है। रामपुर महाविद्यालय में हुई आम बैठक में नीतीश खन्ना को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय 15/20 छात्र संगठन के अध्यक्ष दिनेश भारता की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में भूपेश कटाऊ और पूर्व पैनल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यकारिणी के अन्य सभी सदस्यों को भी निर्विरोध चुना गया। नवनियुक्त पैनल में मीनाक्षी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह कुल्लू 15/20 से हैं। किन्नौर 15/20 से तनुजा ब्राईस महासचिव और शिमला 15/20 से सुजल जंत कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। एसोसिएशन का भौगोलिक विस्तार कुल्लू, शिमला और किन्नौर जिलों तक है। इन तीनों जिलों के छात्रों ने बैठक में भाग लिया और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक के अंत में पूर्व पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें