फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नितिन कैनन का इंस्पायर मानक अवाॅर्ड के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए नितिन का चयन  | संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली-टिप्पर के छात्र नितिन कनैन का चयन प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवाॅर्ड के लिए हुआ है। नितिन वर्तमान में नौवीं कक्षा के छात्र हैं। छात्र की यह उपलब्धि विद्यालय और पूरे ननखड़ी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शिमला जिले से 62 विद्यार्थियों का चयन अवाॅर्ड के लिए हुआ है, जिनमें नितिन कैनन का नाम भी शामिल है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली ने विद्यार्थियों का चयन किया है। नितिन जल्द ही जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। नितिन को पहले भी वैज्ञानिक मॉडल के निर्माण के लिए 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने छात्र, अभिभावक और समस्त शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें