बागीपुल में आयोजित अंडर-१९ कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बनी नित्थर स्कूल की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर ने अंडर-19 छात्र कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। बागीपुल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नित्थर स्कूल के छात्रों शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, कुशवा में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खरगा में आयोजित छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में फोक डांस, एकल गान और समूह गान में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। शारीरिक शिक्षक सतीश कुमार, संगीत शिक्षक अतींद्र कुमार और प्रवक्ता प्रेम कश्यप की मेहनत की सराहना की।