फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में नित्थर स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेंज में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छाए नित्थर स्कूल के
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेंज में जिला स्तरीय छात्र-छात्रा वर्ग अंडर-19 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नित्थर ने वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में गायन प्रतियोगिता में पहला और श्लोक उच्चारण में तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर छात्र-छात्राओं का स्कूल के शिक्षकों, स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य धर्मपाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने राज्य स्तरीय पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सतीश कुमार, कमलेश वर्मा और टीजीटी बीना ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें