संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में वीरवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप स्नेही विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न कार्यकलापों पर चर्चा की गई। बच्चों के शिक्षा के संदर्भ में विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रधानाचार्य जनजीवन पाल शर्मा ने अभिभावकों को जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यापकों और अभिभावकों ने भी शिक्षा की बेहतरी के लिए शपथ ली। उसके बाद बच्चों ने अध्यापक दिवस धूमधाम से मनाया। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया।