फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव समय पर न करवाना अन्याय : लोकेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। आनी विधानसभा से भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा है कि निरमंड पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव समय पर न करवाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर पंचायतीराज संस्थाओं को पंगु बनाने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखना उचित नहीं है। चुनाव न कराकर सरकार लोकतंत्र की मूल भावना को कुचल रही है। लोकतंत्र में देरी भी अन्याय का एक रूप है। विधायक ने कहा कि पंचायत समिति के कामकाज ठप पड़े हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष न होने से ग्रामीण विकास योजनाओं की फाइलें अटकी हैं। सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसी मुद्दे को लेकर कुल्लू में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने मांग की है कि बिना किसी अनावश्यक विलंब के निरमंड पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शीघ्र कराया जाए, ताकि जनता का जनादेश और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें