फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिनवी स्कूल में अव्यवस्था ले रही शिक्षा की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिनवी स्कूल में नौ शिक्षकों और कर्मचारियों के पद रिक्त, 75 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर
विज्ञापन

अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने स्थिति पर गहरी चिंता जताई
इस वर्ष छठी कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या हुई कम
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। आनी खंड की पोखरी पंचायत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिनवी में अव्यवस्था शिक्षा की परीक्षा ले रही है। इस स्कूल में नौ शिक्षकों और कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। इस कमी के कारण 75 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद जुलाई 2024 से रिक्त है। शारीरिक शिक्षक का पद पिछले 16 वर्षों से खाली पड़ा है। सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षक का पद 2016 से रिक्त है, जब स्कूल जमा दो स्तर पर स्तरोन्नत हुआ था। अंग्रेजी शिक्षक का पद 2018 से और राजनीति शास्त्र प्रवक्ता का पद 2020 से रिक्त है। टीजीटी मेडिकल का पद भी लंबे समय से खाली है। गैर शैक्षणिक कर्मचारियों में वरिष्ठ सहायक का पद आज तक नहीं भरा गया है। लिपिक का पद 2020 से रिक्त है और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद भी खाली पड़ा है। शिक्षकों की कमी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसी कारण इस वर्ष छठी कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। सक्षम परिवारों ने अपने बच्चों का दाखिला आनी उपमंडल मुख्यालय या अन्य विद्यालयों में करवा दिया है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भाग चंद सोनी ने बताया कि यह विद्यालय पोखरी के अलावा कराड़, मुहान और रोपा पंचायतों के दूरदराज गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को भी शिक्षा प्रदान करता है। ऐसे में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी से इन सभी बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भाग चंद सोनी और अभिभावकों ने प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। उन्होंने कहा कि इन पदों को तुरंत भरना आवश्यक है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। उधर, विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य गोविंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय में रिक्त पदों की जानकारी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को भेजी जाती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें