निरमंड(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम के नौ खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल की पांच छात्राएं और चार छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई है। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने बताया कि इस बार अत्यधिक बरसात होने की वजह से खंड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो पाई है। बीते दिनों निरमंड में उपमंडल स्तर की सभी पाठशालाओं के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण और चयन शिविर आयोजित किया गया। इसमें निर्णायक मंडल ने खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया।