फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी की नौ पंचायतें टीबी मुक्त, बिनन को स्वर्ण

विज्ञापन
आनी की कराणा 1 पंचायत प्रधान चुनी लाल राठौर और सचिव पुरस्कार प्राप्त करते हुए। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
आनी की नौ पंचायतें टीबी मुक्त अभियान की ओर, बिनन को स्वर्ण
विज्ञापन

. चार पंचायतों को रजत और चार पंचायतों को मिले कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी विकासखंड की नौ पंचायतों ने टीबी मुक्त अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पंचायतों को उनके लगातार टीबी मुक्त रहने के प्रदर्शन के आधार पर कांस्य, रजत और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। टीबी मुक्त अभियान के तहत बैहना, जाबन, पोखरी और कराणा-1 पंचायत को रजत, बिनन पंचायत को स्वर्ण, जबकि च्वाई, दलाश, मुंडदल और पलेही पंचायत को कांस्य पदक प्रदान किया गया है। जो पंचायतें एक वर्ष तक लगातार टीबी मुक्त पाई गई हैं, उन्हें कांस्य पदक, दो वर्ष तक टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को रजत और तीन वर्ष तक लगातार टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। आनी खंड में बिनन एकमात्र पंचायत है, जिसने लगातार तीन वर्ष तक टीबी मुक्त अभियान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण हासिल किया है। इन पंचायतों को यह पुरस्कार जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कुल्लू और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर के हाथों प्रदान किए गए। पुरस्कार मिलने से संबंधित पंचायतों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। उधर, बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि आनी खंड में टीबी उन्मूलन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच और उपचार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य आनी विकासखंड को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं और टीबी उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें