फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
एसडीएम रोहड़ू कार्यालय के सभागार में आयोजित शपथ समारोह में उप​​​स्थित  नवनियुक्त पार्षद। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालय रोहड़ू के चांशल सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने की। इस अवसर पर नगर परिषद रोहड़ू के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपमंडलाधिकारी धर्मेश रामौत्रा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। नगर परिषद रोहड़ू के अंतर्गत वार्ड नंबर-1 दशालनी से रमा देवी, वार्ड नंबर-2 अपर बाजार से पारुल, वार्ड नंबर-3 मुख्य बाजार से सुजय अग्रवाल, वार्ड नंबर-4 समाला से रणजीता, वार्ड नंबर-5 बस स्टैंड क्षेत्र से राज कुमार, वार्ड नंबर-6 ब्लॉक क्षेत्र से प्रीति चौहान, वार्ड नंबर-7 कोर्ट रोड क्षेत्र से जितेंद्र चौहान, वार्ड नंबर -8 बावटीनाला से प्यारे लाल आजाद और वार्ड नंबर-9 शक्तिनगर से शालू दत्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें