फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नए छात्रों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कालेज में आयोजित नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक, छात
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में वीरवार को नए विद्यार्थियों के लिए प्राचार्य संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पूनम मेहता ने की। इस दौरान उन्होंने नए छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। प्राचार्य पूनम मेहता ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विजन, मिशन और मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने नियमित अध्ययन और नैतिक मूल्यों का पालन करने पर बल दिया। कार्यक्रम का आयोजन शैक्षणिक समिति की संयोजिका मोनिका रैना के मार्गदर्शन में किया गया। सहायक आचार्य पुनीत मांटा ने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। कुश भारद्वाज ने बीवॉक. पाठ्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने इस पाठ्यक्रम से जुड़े रोजगार और कॅरिअर के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। मोनिका रैना ने इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेल की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों और छात्र हित से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें