कुमारसैन कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
कुमारसैन कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने की। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से ललित कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा यशपाल को उपाध्यक्ष और डॉ. भूषण आजाद को सचिव चुना गया। नीना पामरल को सह सचिव और अंचल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ममता देवी और तारा देवी को सलाहकार मनोनीत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।