लाहौल-स्पीति जिले के निदांग गांव में रामपुर डाक मंडल ने नए डाकघर का उद्घाटन किया। इससे निदांग और आसपास के 500 से अधिक ग्रामीणों को डाक सेवाओं का लाभ मिलेगा। स्थानीय संस्थानों को भी सुविधा प्राप्त होगी।
काजा (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिले के निदांग गांव में वीरवार को रामपुर डाक मंडल ने नए डाकघर का शुभारंभ किया। रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने डाकघर का उद्घाटन किया। उपमंडल रिकांगपिओ के डाकघर निरीक्षक दिनेश प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डाकघर खुलने से निदांग, ताबो पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले करीब 500 की आबादी को लाभ मिलेगा। निदांग डाकघर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुला रहेगा। अधीक्षक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने सभी लोगों, स्थानीय निवासियों, वाणिज्यिक एवं शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया कि सभी डाक सेवाओं का लाभ उठाएं। संवाद