संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा मंडल छौहारा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। मंडल अध्यक्ष आशा खाची ने कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें गोपाल नेगी, बालक राज शर्मा, सुनील वर्मा, उषा डैजी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजकुमार शरवान व मेघ क्यालटू को महामंत्री चुना गया है। इनके अलावा कृष्ण चंद को कोषाध्यक्ष, प्रताप राणा, शकर सिंह, रमेश नेगी, विनोद जीतान, बबीता शर्मा को सचिव बनाया गया है। संजीव शर्मा को मीडिया प्रभारी, कृष्ण लाल को प्रवक्ता, बबली सरान को कार्यालय सचिव, वरुण शिटू को आईटी संयोजक, मनोज मेहता को आईटी सह संयोजक, दीप राज को सोशल मीडिया संयोजक, विद्या बरवाल को सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है। कार्यकारिणी सदस्यों में सरोज बाला, ऊषा भागटा, रभा चौहान, मीरा जिंटा, मधु बाला, मिनाक्षी, सरवंता, पुष्पा चौहान, श्रीदेवी, अंजु बशलवान, सुरेक्षा, अनिल खनान, अशोक, सूरत सिंह, सुनील, देसराज, अनिल कुमार, भरत शौंगी, राकेश गोल्टा, संजीव चौहान, बलवंत बिष्ट, सत्यादेव बुशैहरी, श्रीकांत, मंजीत ठाकुर, धर्मेंद्र, जिशन कायथ, दिनेश, विशन चंद, दिला राम, विशन लाल, शशी शर्मा, विषम, महेंद्र सिंह राणा, राजा राम, खुशी राम को शामिल किया गया है।