फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. अनुराधा नेगी कनेन बनी भूगोल विभाग की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में भूगोल विभाग की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के भूगोल विभाग ने बुधवार को बैठक की। बैठक में विद्यार्थियों को विभागीय गतिविधियों से जोड़ने के साथ शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में डॉ. अनुराधा नेगी कनेन को भूगोल विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शुभांगी राणा, योगेश उपाध्यक्ष, आयशा, गुरप्रीत मुख्य सचिव और प्रो. थूकतान फुंचोक को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी 30 विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गईं, जिससे विभागीय गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। विद्यार्थियों ने विभाग की विभिन्न शैक्षणिक और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा नेगी के निर्देशन में गठित नई कार्यकारिणी का उद्देश्य विभाग में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाना, विद्यार्थियों की प्रतिभा और सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें