गोविंद बल्लभ पन्त मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर के भूगोल विभाग नई कार्यकारिणी सामुहिक च
रामपुर कॉलेज में भूगोल विभाग की नई कार्यकारिणी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के भूगोल विभाग में वीरवार को प्राध्यापकों, स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की बैठक हुई। बैठक में भूगोल विभाग की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें डॉ. सविता नेगी को अध्यक्ष का पद सौंपा गया। इनके अलावा मुख्य सलाहकार डॉ. अनुराधा नेगी कनैन और डॉ. जितेंद्र साहनी को बनाया गया। स्नातकोत्तर के विद्यार्थी महेश उपाध्यक्ष, कशिश व साहिल मुख्य सचिव, शशि व अंकुश और गुरप्रीत कौर सहसचिव नियुक्त किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा नेगी कनैन, डॉ. जितेंद्र साहनी, डाॅ. सविता नेगी के निर्देशन में कार्यकारिणी का गठन किया।