फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तुषिता अध्यक्ष और साहिल चुने एबीवीपी इकाई सचिव

सार

आनी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नई कार्यकारिणी गठित की गई। तुषिता ठाकुर को अध्यक्ष और साहिल सिंह ठाकुर को सचिव चुना गया। संगठन ने टीम को आगामी गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
आनी कॉलेज में एबीवीपी की चुनी नई कार्यकारिणी । स्रोत: काॅलेज प्रबंधन 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनी कॉलेज में एबीवीपी आनी इकाई की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आनी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। तुषिता ठाकुर को इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। इकाई सचिव साहिल सिंह ठाकुर बनाए गए हैं। इनके अलावा इकाई उपाध्यक्ष स्मृति ठाकुर, ज्योति चौहान और पंकज ठाकुर चुने गए। इकाई सहसचिव का दायित्व प्रिया कटोच, प्रीति ठाकुर और वर्षा शर्मा को दिया गया। सोशल मीडिया प्रमुख रवीना ठाकुर, एनसीसी इकाई प्रमुख प्रिया सोनी, एनएसएस इकाई प्रमुख स्नेहा ठाकुर और बीए इकाई प्रमुख भावना शर्मा को बनाया गया है। एसएफडी गतिविधि प्रमुख सुषमा ठाकुर, एसएफसी गतिविधि प्रमुख आशीष, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख रनिका ठाकुर को बनाया गया है। खेलो भारत गतिविधि प्रमुख आदित्य और रक्तदान प्रमुख कृतिका को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में सूरज ठाकुर, हिमेश, रोहित, सूरज, विवेक, दीपक, दीपिका, प्रिया, प्रिया सोनी, पल्लवी, मनीषा, स्वीटी और रितिका को शामिल किया गया है। बैठक के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों को सफल बनाने के संकल्प के साथ नई टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री रामपुर पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें