फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दामिनी शर्मा बॉटनी सोसायटी अध्यक्ष और एशले चुने ईको क्लब के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी में बॉटनी सोसायटी और ईको क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पुष्पा गुलेरिया के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दामिनी शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा ऋषिका पॉल को उपाध्यक्ष, लवनीश ठाकुर को सचिव, चांद किशोर को सहसचिव और मुस्कान नेगी को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अतिरिक्त इरशाद, आर्यन और संगम सदस्य चुने गए। इको क्लब में एशले को अध्यक्ष, अंजलि को उपाध्यक्ष, मुस्कान को सचिव, ऋषिका पॉल को सहसचिव और आर्यन को मीडिया प्रभारी चुना गया। प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी है। बॉटनी सोसायटी और ईको क्लब की संयोजिका डॉ. पुष्पा गुलेरिया ने कहा कि बॉटनी सोसायटी एवं इको क्लब के माध्यम से इस सत्र में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, जैव-विविधता संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता, विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें