फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बोधना गांव में बिछेंगे नई पेयजल लाइन

विज्ञापन
नेरवा  के बोधना गांव में पेयजल संकट के समाधान को लेकर लोगों से मिलते अ​धिशासी अ​भियंता। संवाद
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की चांजू पंचायत के बोधना गांव में 15 दिनों से पेयजल संकट है। ग्रामीण परेशान हैं। लोगों की शिकायत के बाद जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने शुक्रवार को बोधना गांव का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पाया कि गांव के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन ऐसे क्षेत्र में है, जहां धूप नहीं पड़ती है और वह जम गई है। अधिशासी अभियंता ने मौके पर ही सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि वह आज ही नई पाइप लाइन धूप वाले क्षेत्र से बिछाने का काम शुरू कर दें, जिससे गांव में जल आपूर्ति सुचारु रूप से हो सके। इसके लिए सभी ग्रामवासियों ने अधिशासी अभियंता का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें