फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी काॅलेज कोटखाई में नया शैक्षणिक सत्र शुरू

विज्ञापन
डीएवी कालेज कोटखाई में हवन  करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी काॅलेज कोटखाई में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया। इस अवसर पर गायत्री मंत्र का तीन बार जाप किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय की स्थानीय समिति के सदस्य राविंद्र चौहान उपस्थित रहे। साथ मेें आईक्यूएसी के मेंबर प्रो. रमेश चौहान भी मौजूद रहे। शास्त्री सौरभ शर्मा ने हवन किया। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और आपदाओं का सामना कर रहे लोगों की रक्षा के लिए यज्ञ में पवित्र आहुतियां दी गईं। साथ ही समृद्ध वर्ष की कामना की गई। कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.रोशन लाल विशिष्ट ने यजमान, अभिभावक वर्ग और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया। यज्ञ का समापन प्रसाद वितरण और शांतिपाठ के जाप के साथ हुआ। इस मौके पर काॅलेज में आईक्यूएसी की बैठक हुई। इसमें डीएवी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा। बैठक में पिछले सत्र की गतिविधियों का रिव्यू किया गया और इस सत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर राकेश चौहान, ताजविंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें